Vivah Ke Upay

Vivah Ke Upay / शादी से जुड़ी परेशानियों में कुछ खास उपाय

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों से संबंधित कोई दोष है तो उसकी शादी में भी परेशानियां आती हैं। शादी से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए ज्योतिष में कुछ खास उपाय बताए गए हैं। ये उपाय   स्त्री और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से करते रहने से विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये उपाय कौन-कौन से हैं…

1.विवाह की बाधाएं दूर करने के लिए सोमवार को सवा किलो चने की दाल और सवा लीटर कच्चा दूध दान करें। यह उपाय लंबे समय तक करते रहना चाहिए।

2.जिन व्यक्ति की शादी नहीं हो पा रही है, उसे रोज सुबह स्नान के बाद श्रीकृष्ण के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए ।

।क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।

3.विवाह योग्य लड़के-लड़की जिस पलंग पर सोते हैं, उसके नीचे लोहे की चीजें या फालतू सामान नहीं रखना चाहिए। कमरे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

4.हर माह पूर्णिमा तिथि पर वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करनी चाहिए। वट वृक्ष की पूजा जरूर करनी चाहिए।

5.गुरूवार को वट वृक्ष, पीपल, केले के पौधे पर जल चढ़ाएं। भगवान विष्णु की पूजा करें।

Know More Delay in Daughter Marriage

6.शिवजी के साथ ही माता पार्वती की भी विशेष पूजा करनी चाहिए। हर रोज शिवलिंग पर कच्चा दूध, बिल्व पत्र, चावल, कुमकुम आदि चढ़ाकर पूजा करें।

See also  19 Arogya Sutras According to Ayurveda

7.किसी गरीब सुहागिन को सुहाग का सामान दान करें।

8.हर सोमवार को सुबह स्नान आदि कामों के बाद शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। शिव मंत्र ऊँ सोमेश्वराय नमः का जाप करें। मंत्र जाप मंदिर में बैठ कर रूद्राक्ष की माला से करें। जप संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।

…. Praying_Emoji_grande Praying_Emoji_grande ….