Mor Pankh

Mor Pankh / मोर पंख के कुछ खास उपाय

श्रीकृष्ण मस्तक पर मोर पंख / Mor Pankh हमेशा धारण किए रहते हैं। इसी वजह से इसे पूजनीय और पवित्र माना गया है। मोर पंख से दुर्भाग्य खत्म हो सकता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी हो सकती है। वास्तु और ज्योतिष में मोर पंख के उपाय बताए गए हैं। अगर घर में सही जगह पर सही तरीके से मोर पंख रखा जाए तो इससे शुभ फल प्राप्त किए जा सकते हैं। यहां जानिए मोर पंख के कुछ खास उपाय…

1.पहला उपाय

अगर कोई जरूरी काम पूरा होते-होते रूक जाए या बहुत समय से कोई काम अटका हुआ हो तो अपने बेडरूम की पूर्व-दक्षिण दिशा में मोर पंख रख । इससे रूके काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। साथ ही, अगर कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस आने के योग बन सकते हैं।

2.दूसरा उपाय

घर या दुकान की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है।

Know More Home Vastu Tips

3.तीसरा उपाय

घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख स्थापित करें। इन पंखों के नीचे भगवान श्रीगणेश की फोटो या छोटी प्रतिमा स्थापित करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

See also  Delay in Daughter Marriage

4.चौथा उपाय

जो व्यक्ति हमेशा अपने पास मोर पंख रखता है, उसे हर काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही, अपनी डायरी में मोर पंख रखना भी शुभ माना जाता है।

5.पांचवां उपाय

किसी भी शुभ दिन मोर पंख लेकर घर में ऐसी जगह रखें, जहां हर आने-जाने वाले की नजर उस पर पड़ें। इससे आपके घर किसी बुरी नजर का असर नहीं होगा।

…. Praying_Emoji_grande Praying_Emoji_grande ….