Share:

Vastu Shastra

Vastu Shastra / वास्तु शास्त्र के अनुसार 5 चीजें दूर रखने

Vastu Shastra (वास्तु शास्त्र) के अनुसार रात को सोते समय कुछ चीजों को खुद से दूर रखना चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए तो ये बात कई तरह ही शारीरिक और मानसिक परेशानियों का कारण बन सकती हैं । वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए कौन-सी हैं वे 5 चीजें, जिनको सोते समय दूर रखने में ही भलाई होती है।

1.रात को सोते समय पर्स या बटुआ कभी भी सिर के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य हर समय पैसों से सम्बंधित चिंताओं से घिरा रहता है।

2.सोते समय कोई डरावनी फोटो या शोपीस भी सिरहाने नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आप तनाव और नेगेटिव थॉट्स के शिकार हो सकते हैं।

(Vastu Shastra Tips / वास्तु शास्त्र टिप्स)

3.सोते समय कभी भी जूते चप्पल हमारे सिरहाने, बेड के पास या बेड के नीचे नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सेहत और धन दोनों पर ही नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है।

4.किसी भी तरह के घड़ी, मोबाइल या इलेक्ट्रिक गैज़ेट को सिर के पास में रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को बेवजह का मानसिक तनाव हो सकता है।

5.इंसान को अपने तकिये के नीचे किताब या अखबार या मैगज़ीन जैसी कोई भी पढ़ने की चीज़ नहीं रखनी चाहिए। इस चीज़ों को सोते समय सिर के पास रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है।

…. Praying_Emoji_grande Praying_Emoji_grande ….